उत्तराखंडक्राइम

वीडियो वायरल हुआ तो फंस गए युवक, ग्रीनफील्ड हाईवे पर बाइक चलाने पर 22 हजार जुर्माना

दिल्ली-दून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर नियम तोड़ना युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक का 22 हजार रुपये का चालान कर दिया।

देहरादूनः बागपत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (ग्रीनफील्ड हाईवे) पर प्रतिबंध के बावजूद बाइक दौड़ाने का मामला सामने आया है। इस हाईवे पर दोपहिया, थ्री-व्हीलर और ट्रैक्टर का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।

यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज रफ्तार से दौड़ती बाइक दिखाई दी, जिस पर बिना हेलमेट तीन युवक सवार थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की और बाइक स्वामी की पहचान दिल्ली के राजीव नगर, लिबासपुर निवासी गुलशमा के रूप में की।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 22 हजार रुपये का चालान किया। अधिकारियों का कहना है कि एनएचएआई की स्पष्ट एडवाइजरी के बावजूद प्रतिबंधित वाहन ग्रीनफील्ड हाईवे पर पहुंच रहे हैं, जिसे लेकर लगातार सख्ती की जा रही है।

अब तक इस मार्ग पर नियमों का उल्लंघन करने वाले 300 से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button