पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा धमाका, दिया जोरदार झटका, महंगाई की आग में झुलसी जनता
तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के कारण शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की है। इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे अन्य प्रमुख महानगरों में भी ईंधन की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

देहरादूनः अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में आई तेज उछाल का सीधा असर अब देश की आम जनता पर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर लोगों को बड़ा झटका दिया। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में बढ़ी कीमतों ने वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं इसका असर अब रोजमर्रा की जरूरतों और परिवहन लागत पर भी पड़ने की आशंका है।
नई दिल्ली। देश में महंगाई के मोर्चे पर शुक्रवार का दिन आम लोगों के लिए भारी साबित हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में अचानक बड़ा इजाफा कर दिया। दोनों ईंधनों की कीमतों में सीधे तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
कीमतों में हुई इस भारी बढ़ोतरी के बाद वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर बाजार में अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
देहरादून में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत करीब 96.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
राजधानी नई दिल्ली में नई दरें लागू होने के बाद पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
तेल कंपनियों की ओर से की गई इस वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों की घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।



