उत्तराखंडहरिद्वार

वोट नहीं देने वालों को प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे! पूर्व विधायक संजय गुप्ता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हो रहा वायरल

हरिद्वार: भाजपा नेता और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय गुप्ता एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। बृहस्पतिवार को उनका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अपने मजाकिया अंदाज में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि इन्होंने ही लक्सर क्षेत्र की जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया है और उस स्वच्छ पानी को पीने के बाद भी अगर जनता इन्हें वोट नहीं देती है तो जनता के पेट फटेंगे और प्लास्टिक के कीड़े पड़ेंगे।

बता दें कि पूर्व विधायक संजय गुप्ता लक्सर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। संजय गुप्ता लक्सर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक रह चुके हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button