हरिद्वारक्राइम

पेंट के गोदाम में भीषण आग, शटर काटकर बुझाईं लपटें, पेंट-थिनर जैसे ज्वलनशील पदार्थ से तेजी से फैली आग

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र की लाल मंदिर कॉलोनी में सोमवार देर रात पेंट के गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में पेंट और थिनर समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोदाम बंद होने के चलते दमकल कर्मियों ने शटर काटकर अंदर पहुंच आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

लाल मंदिर कॉलोनी में एक पेंट कारोबारी ने गोदाम बनाया हुआ है। सोमवार देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। दमकल कर्मियों ने कई बार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।

आग से गोदाम में रखा काफी सामान जल गया। मायापुर अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button