उत्तरकाशी

Weather Alart: उत्तराखंड के पांच जिलों में आज यलो अलर्ट, गंगोत्री हाईवे दो घंटे बाद खुला

देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में रात से बारिश हो रही है। रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है। वर्तमान में मौसम साफ है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी मौसम साफ है। चार धाम यात्रा चल रही है।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाड़ी के निकट भूस्खलन होने के कारण सुबह साढ़े सात बजे अवरुद्ध हुआ है। करीब दो घंटे बाद हाइवे को खोल दिया गया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। जनपद में 19 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं जिन से करीब 40 गांव का संपर्क कटा हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button