क्राइम

एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो मास्टरमाइंड मुंबई से गिरफ्तार

देहरादून-उत्तराखंड के बहुचर्चित एलयूसीसी (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई ने मुंबई से दो प्रमुख आरोपित किशन जैन और पंकज जैन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित घोटाले के मास्टरमाइंड माने जा रहे हैं और निवेशकों से जुटाई गई रकम की हेराफेरी तथा गबन में उनकी अहम भूमिका सामने आई है।

सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई लंबे समय तक चली जांच, बैंक खातों के विश्लेषण, वित्तीय लेन-देन की पड़ताल, मौखिक साक्ष्यों के संकलन और विभिन्न राज्यों में की गई फील्ड जांच के बाद की गई। दोनों आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर देहरादून लाया गया, जहां उन्हें विशेष बड्स अदालत में पेश किया गया।

जांच में अब तक सामने आया है कि एलयूसीसी की विभिन्न अनियमित जमा योजनाओं में एक लाख से अधिक निवेशकों ने पैसा लगाया था। सीबीआई के अनुसार, निवेशकों से लगभग 800 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। आरोप है कि इस धनराशि का दुरुपयोग किया गया और इसे विभिन्न माध्यमों से इधर-उधर भेजा गया।

हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने नवंबर 2025 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। इससे पहले मई 2026 में एजेंसी पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपित वर्तमान में देहरादून की सुद्धोवाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Namaskar Live

सोशल मीडिया के इस दौर में खबरों को लेकर भ्रांतियां पैदा हो रही है। ऐसे में आम पाठक को सही खबरें नहीं मिल पा रही है। उसे हकीकत और तथ्यपूर्ण खबरों से रूबरू कराने के लिए ही मैंने यह पोर्टल बनाया है। संपादक तनुजा जोशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button